फतेहपुर। जिले के सभी निकार्यो के विकास प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में बैठक हुई। बुधवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने ईओ नगर पालिका फतेहपुर और बिंदकी समेत सभी नगर पंचायतों के ईओ के साथ 15वें वित्त आयोग के प्रस्तावों पर चर्चा की। इस धनराशि से होने वाले कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि सामग्री खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जाए और क्रय कर स्टॉक रजिस्टर में अंकित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पुराने मार्गों के नवीनीकरण के लिए जो प्रस्ताव प्राप्त हुए है, उनकी जांच लोक निर्माण विभाग से कराई जाएगी। शहर और कस्बों में जहां कूड़ा डंप है, उसके निस्तारण की नियमानुसार कार्यवाही की जाए। अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी को निर्देशित किया कि नगर पंचायतों में जो हैंडपंप रिबोर एवं नये लगाए जाने हैं, उनकी प्रगति रिपोर्ट से प्रस्तुत की जाए। सभी ईओ से कहा कि 15वें वित्त आयोग कि धनराशि का जो ब्याज है, प्रस्तावित कार्यो में धन कि कमी आने ब्याज की धनराशि खर्च की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, सभी निकायों के अध्यक्ष और ईओ मौजूद रहे।
.....................