फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठतम शिक्षक को वितीय व प्रशासनिक अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। उच्च प्राथमिक में विलय हुए परिषदीय स्कूलों के संचालन की गाइड लाइन जारी हो गई है। मंगलवार को निदेशक मुमताज अहमद ने स्थिति साफ कर दी। वरिष्ठतम शिक्षक को प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारी होंगे। रसोइयों का नए सिरे से चयन होगा। प्राथमिक स्कूल के बैंक खाते बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहली अप्रैल से जिले के 496 प्राथमिक स्कूलों का विलय उच्च प्राथमिक स्कूलों में कर दिया गया है। अब यह स्कूल उच्च प्राथमिक के नाम संचालित होंगे। स्कूल का वरिष्ठतम शिक्षक वित्तीय एवं प्रशासनिक व्यवस्था देखेगा। एमडीएम खाते का संचालन भी यह शिक्षक करेंगे। दोनों स्कूलों की छात्र संख्या के आधार पर रसोइयों का नए सिरे से चयन किया जाएगा। शिक्षकों की नियुक्ति छात्र संख्या के तय मानक के आधार पर होगी। 30 सितंबर 2018 की छात्र संख्या के आधार पर इन स्कूलों में तैनात अतिरिक्त शिक्षकों को समायोजित किया जाएगा। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गाइड लाइन जारी होते ही विलय स्कूलों के संचालन की तस्वीर साफ हो गई है। प्राथमिक के एमडीएम खाते की धनराशि उच्च प्राथमिक के खाते में स्थानांतरित की जाएगी। प्राथमिक का खाता बंद किया जाएगा। प्रधानाध्यापक कक्ष दोनों स्कूलों का एक होगा। यहीं से पूरी व्यवस्था संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें