फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा, सपा की बैठक में चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का संयुक्त रूप से जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को नहर कालोनी परिसर में हुआ। सम्मेलन में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाते हुए जीत को लेकर मंथन हुआ।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज डा. अशोक गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन की आंधी चल रही है। इससे लोकसभा आम चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। केंद्र सरकार ने 2014 में जो भी वादा किया था वह पूरा नहीं हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक व बसपा के लोकसभा प्रभारी सुखदेव प्रसाद वर्मा ने कहा कि किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान हैं। भाजपा ने

ऐसा कोई काम नहीं किया जो जनता के हित में हो। इस मौके पर सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संतोष द्विवेदी, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, बसपा जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह गौतम, दलजीत निषाद, रालोद जिलाध्यक्ष अनंतु सिंह गौतम, सपा के पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, सपा नेता अयोध्या प्रसाद पाल, बसपा नेता मुरलीधर गौतम, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, बसपा ब्राह्मण भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक शाश्वत गर्ग, सपा नेता चंद्र प्रकाश लोधी, मोइन खान, राम आसरे प्रजापति, मन्नीलाल, सुरिज पाल, जगजीवन, विनोद पासी, दीप गौतम, नीरज पासी, वीर प्रकाश लोधी, विनोद गातम, पीके गौतम, अजय गौतम, फहीम, अनिल गौतम आदि रहे।
विज्ञापन



इनसेट --
पद को लेकर हुई नोकझोंक
फतेहपुर। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मुख्य जोन इंचार्ज अशोक गौतम कार्यकर्ताओं को चुनावी जिम्मेदारी बांट रहे थे। इस दौरान पद बंटवारे में नोकझोंक भी हो गई। हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया। नोकझोंक करने वाले को फिलहाल नई जिम्मेदारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें