फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडी के आदेश पर हुए तबादले से माहौल गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास महकमे में प्रभारी अधिकारी होने की सीमा का उल्लंघन करने का एक मामला उजागर हुआ है। प्रकरण ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अशोक कुमार निगम से जुड़ा है।
विज्ञापन


हंसवा विकास खंड के एडीओ पंचायत जागेश्वर प्रजापति ने आरोप लगाया है कि पीडी ने सीडीओ के चार्ज पर रहते हुए बिना किसी प्रशासनिक अधिकार के उनका प्रशासन तबादला कर दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने बीडीओ हंसवा मुकेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। एडीओ पंचायत ने बताया कि पीडी अशोक निगम ने उनका तबादला विजयीपुर विकास खंड के लिए प्रशासनिक तौर पर कर दिया है। तबादले का आदेश

उन्होंने बतौर मुख्य विकास अधिकारी किया है। सीडीओ का प्रशासनिक चार्ज पीडी को नहीं मिलता है। पीडी ने अधिकारों से इतर जाकर यह तबादला कर दिया है। एडीओ ने बीडीओ हंसवा मुकेश कुमार पर भी पीडी से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। एडीओ का कहना है कि पीडी के व्हाटसऐप पर मिले आदेश पर ही बीडीओ ने उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कर दिया। डीएम के आदेश पर तकरीबन डेढ़ माह पूर्व खजुहा ब्लाक के लिए स्थानांतरित किए गए ग्राम पंचायत अधिकारी बीरेंद्र कुमार को बीडीओ ने अभी तक नहीं कार्यमुक्त किया। बहरहाल तबादले के यह मामला विकास महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

बयान ....
एक अन्य ग्राम पंचायत अधिकारी के अवकाश में होने के कारण बीरेंद्र कुमार को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। जैसे ही वह अवकाश से लौटते हैं, बीरेंद्र कुमार को रिलीव कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी, हंसवा
एडीओ लगातार अनुशानहीनता कर रहे थे। चुनावी कार्य की बैठक से भी वह बिना सूचना के अनुपस्थित थे। जिसके चलते उन्हें वहां से स्थानांतरित किया गया है।
- अशोक कुमार निगम, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
मैं अवकाश पर हूं, आकर पूरे प्रकरण की पड़ताल करूंगी। अनुशासनहीनता किसी भी कर्मचारी की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।
- चांदनी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी

पीडी के आदेश पर हुए तबादले से माहौल गर्म
रातों रात रिलीव कर दिए गए एडीओ पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें