फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था (डायट) प्राचार्य आनंदकर पांडेय ने खेल-खेल में शिक्षा के आधार पर बच्चों को पढ़ाने वाली परिषदीय स्कूलों की तीन महिला शिक्षकों की सम्मानित किया।
शुक्रवार को प्राचार्य ने तीनों शिक्षकों को शील्ड देकर उनके बेसिक शिक्षा में किए अच्छे प्रयासों की सराहना की। कहा कि वर्तमान परिवेश में बेसिक शिक्षा विभाग में ऐसे ही शिक्षकों की आवश्यकता है। राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में जिले की तीन महिलाओं को लखनऊ में सम्मानित किया गया था। इन तीनों शिक्षकों को डायट प्राचार्य ने भी शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली शिक्षकों में प्राथमिक स्कूल नरायणपुर नगर क्षेत्र की डॉ. गौरी सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय बकंधा की शिक्षक कंचन शर्मा और प्राथमिक विद्यालय धाता प्रथम की डॉ. सारिका केशररवानी शामिल हैं। इस मौके पर डायट प्रवक्ता सुनील सिंह समेत पूरा स्टाफ मौजूद था।
................................