फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से चलेगा केंद्रीय विद्यालय, प्रवेश प्रक्रिया में संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नए सत्र से जिले में केंद्रीय विद्यालय का संचालन तय माना जा रहा है। हालांकि प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभी तक संशय की स्थिति है। संचालन में पहली अप्रैल से संभावित लोकसभा चुनाव बाधक बन रहा है। गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई से कक्षा एक से पांच तक केंद्रीय विद्यालय संचालित हो सकता है।
विज्ञापन


शिक्षा सत्र 2016-17 में केंद्रीय विद्यालय खोलने की तैयारी शुरू हुई थी। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के प्रयास से तत्कालीन डीएम कुमार प्रशांत ने नगर पालिका परिषद से अंदौली रोड स्थित मधुपुरी में छह एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय के नाम स्थानांतरित की थी। केंद्रीय विद्यालय संचालन समिति के सदस्यों ने जमीन के निरीक्षण में चिन्हित जमीन तक पक्की सडक़ न होने की आपत्ति लगाई थी। आपत्ति दूर करने में शिक्षा सत्र 2017-18 प्रारंभ हो गया और स्कूल संचालित नहीं हो पाया था। अस्थायी तौर पर विद्यालय खोलने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय इंटर कालेज का नया भवन आवंटित भी कर दिया था। हालांकि अब पक्की सड़क बनवा दी गई है।
पहले सत्र में विद्यालय में कक्षा एक से लेकर पांच तक सभी कक्षाओं में दो-दो सेक्शन चलेंगे। ऐसे में साफ है कि स्कूल की कुल प्रवेश क्षमता 400 की होगी। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय विद्यालय जिले में स्वीकृत होने पर जल्द ही निर्माण बजट आवंटित होने की उम्मीद भी बढ़ गई है। केंद्रीय विद्यालय संचालन समिति के नोडल अफसर कानपुर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदीप बाजपेई ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट से स्वीकृति होने के बाद केंद्रीय विद्यालय संचालित होना तय है। दिक्कत पहली अप्रैल से स्कूल संचालन में अवश्य है, जो भी कर्मचारी जहां तैनात हैं, वहां पर उनकी चुनाव ड्यूटी लग रही है। ऐसे में उनका दूसरी जगह तबादला करना संभव नहीं है। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया खत्म होने के बाद फतेहपुर स्टाफ भेजा जाएगा। पहली अप्रैल से स्कूल संचालित होने की उम्मीद कम है लेकिन जुलाई से केंद्रीय विद्यालय संचालित होना लगभग तय है। प्रवेश प्रक्रिया का तरीका क्या होगा, इसे लेकर अभी जरूर संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-10 -राजकीय इंटर कालेज का नया भवन
नए सत्र से चलेगा केंद्रीय विद्यालय
राजकीय इंटर कालेज के नए भवन में होगी पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें