फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में अंडरवेट बच्चों को मिलेगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल में कम वजन वाले नवजात के इलाज के लिए अब प्राइवेट व महंगे इलाज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए अस्पताल में कंगारू केयर वार्ड (केएमसी) शुरू किया गया है। पांच बेड वाले इस वार्ड में सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराए गए हैं। सोमवार को सीएमओ डा. उमाकांत पांडेय ने वार्ड का निरीक्षण करने के बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में दो किलो से कम वजन वाले बच्चों के जन्म लेने पर उन्हें हैलट कानपुर के लिए रेफर करना पड़ता है। ऐसे मेें तीमारदारों के प्राइवेट अस्पतालों की शरण लेना मजबूरी थी। महिला अस्पताल में सोमवार को आधुनिक चिकित्सीय संसाधन से लैस कर केएमसी वार्ड स्थापित कर दिया गया है। जल्द उद्घाटन के बाद इस

वार्ड में अंडरवेट बच्चों को भर्ती करने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। सीएमएम डा. रेखारानी ने बताया कि वार्ड पूरी तरह संसाधनों से लैस है। शासन उद्घाटन कार्यक्रम जारी होने के बाद यह सुविधा अस्पताल में शुरू हो जाएगी। फोटो-1-जिला महिला अस्पताल में बना केएमसी वार्ड।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कंगारू मदर केयर वार्ड खुला
कम वजन वाले नवजात शिशुओं को मिलेगा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो

जिले के 15 केंद्रों में होगी पुुलिस भर्ती परीक्षा
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। दो दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा 27 व 28 जनवरी को होगी। परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संसाधनयुक्त विद्यालयों के नाम केंद्रों की सूची में शामिल कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसे विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, जिसमें सीसीटीवी कैमरा वाइस रिकार्डर समेत, बाउंड्री और मजबूत गेट, पर्याप्त फर्नीचर, शौचालय और पीने की पानी की सुविधाएं हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें