फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से गैरहाजिर 512 शिक्षकों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा ड्यूटी न करने वाले एक एडेड समेत 512 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को डिघरुवा इंटर कालेज के शिक्षक संजय कुमार का फरवरी महीने का वेतन रोक दिया गया है। वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में संतोषजनक जवाब न मिलने पर मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बोर्ड परीक्षा में 23 वित्तविहीन शिक्षकों की कक्षनिरीक्षक पद पर ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 168 स्कूलों के कुल 512 शिक्षकों ने परीक्षा ड्यूटी नहीं की है। केंद्र व्यवस्थापकों की सूचना पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अनुपस्थित कक्षनिरीक्षकों की अंतिम सूची तैयार की है। इनमें एडेड शिक्षक का फरवरी महीने का वेतन रोक दिया गया है। वित्तविहीन स्कूलों के 511 शिक्षकों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर स्कूल को ब्लैकलिस्ट में डालते हुए मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को लिखा जाएगा।
विज्ञापन


सूचना न देने पर केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई
फतेहपुर। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राजकीय और एडेड माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों को न्यूनतम 20 ड्यूटी करना अनिवार्य है। केंद्र व्यवस्थापक ऐसे शिक्षकों का तिथि और पालीवार ब्योरा 25 फरवरी तक डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा विभाग को उपलब्ध करा दे। ऐसा न करने वाले केंद्र व्यवस्थापक को दोषी मानते हुए फरवरी का वेतन रोक दिया जाएगा। वहीं, कुछ शिक्षक एक, दो परीक्षा ड्यूटी करने के बाद केंद्र नहीं जा रहे हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापक दो दिन के अंदर ऐसे शिक्षकों की सूचना परीक्षा विभाग को उपलब्ध कराएं, जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें