फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैक प्वाइंट से 50 समितियों में भेजी गई खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। इफ्को यूरिया रैक से लदी मालगाड़ी रात भर आउटर में खड़ी रहने के बाद सुबह पांच बजे प्लेटफार्म पर लगी। खाद की ढुलाई का काम सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। पीसीएफ प्रबंधक के निर्देश पर रैक प्वाइंट से ही 50 समितियों में खाद भेजी गई। इससे किसानों को यूरिया की किल्लत से कुछ राहत मिली है।

रबी की फसल में इफ्को यूरिया की दूसरी रैक आई है। पहली रैक 20 दिसंबर को आई थी। जो चार दिन में ही खाद खत्म हो गई थी। तब से न तो प्राइवेट यूरिया की रैक लगी और न ही इफ्को की यूरिया आई। करीब 10 दिन से प्राइवेट दुकानों में भी यूरिया का टोटा हो गया था। किसानों को कहीं भी खाद नहीं मिल रही थी। यूरिया की रैक आने से किसानों को आसानी से खाद मिल सकेगी। अब प्राइवेट दुकानों से अधिक दाम पर नहीं खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएफ प्रबंधक रफीक अहमद ने बताया कि सुबह चार बजे से रैक प्वाइंट पर कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया था। आठ बजे से ढुलाई शुरू करा दी गई है। पचास समितियों में खाद भेज दी गई है। रविवार को जिले की सभी समितियों में खाद पहुंच जाएगी। समितियों के रुपये जमा करने वाली सूची के आधार पर खाद भेजी जा रही है। खाद का स्टाक बढ़ने पर गोदाम में रखवाई जाएगी।
इफ्को क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने बताया कि इफ्को की एक और रैक की डिमांड लगा दी गई है। 10-15 दिन में एक और रैक आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें