अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गहरूखेड़ा चौराहे पर लगने वाली मीट और मछली की दुकानों को हटवाने के लिए पड़ोसी दुकानदार सोमवार को थाने पहुंचे। पुलिस से सरेराह मीट काटे जाने पर रोक लगाने की मांग की। एसओ ने इन दुकानों को बाजार से 200 मीटर दूर कराने का भरोसा दिलाया।
चौराहे पर लगने वाली मीट और मछली की दुकानों को लेकर दुकानदार काफी समय से आपत्ति जता रहे है। पुलिस और प्रशासन के ध्यान न देने से ये सोमवार को लामबंद हो गए। दुकानदार सुरेंद्र सविता, विमलेश पटेल, आशीष कुमार, पिंटू, मनोज, नरेंद्र कुमार व ओम प्रकाश ने आरोप लगाया कि सरे राह मछली, मुर्गा और बकरा काटे जाने से आम लोग परेशान हैं।
मीट और मछली के दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। इस पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन को मजबूर होंगे। एसओ अरविंद कुमार गौतम ने एक-दो दिन के अंदर इन दुकानों को बस्ती से बाहर कराने का आश्वासन दिया।
18- गहरूखेड़ा गांव में लगी मीट और मछली की दुकानें।
मीट-मछली की दुकानें हटवाई जाएं
पड़ोसी दुकानदारों ने थाने पहुंच जताया विरोध