फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हो गया बिंदकी नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्म हो गया बिंदकी नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल
विज्ञापन


फतेहपुर। निकायों का कार्यकाल बोर्ड की पहली बैठक की तिथि से खत्म माना गया है। यह आदेश आते ही बिंदकी नगर पालिका बोर्ड का कार्यकाल शुक्रवार को खत्म हो गया। नगर पालिका फतेहपुर का कार्यकाल पहली अगस्त को खत्म होगा। सबसे बाद में बहुआ नगर पंचायत का कार्यकाल खत्म होगा।
विज्ञापन


जिले में दो नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायतें हैं। शासन ने बोर्ड कार्यकाल के समाप्ति की तिथि पहली बैठक से तय की है। बिंदकी नगर पालिका बोर्ड की बैठक 21 जुलाई को हुई थी। ऐसे में कार्यकाल शुक्रवार को खत्म हो गया। आठ अगस्त को खागा नगर पंचायत और हथगाम व किशनपुर नगर पंचायत बोर्ड का कार्यकाल नौ अगस्त को खत्म होगा।
विज्ञापन


जहानाबाद नगर पंचायत का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म होगा। बहुआ नगर पंचायत का कार्यकाल 18 अगस्त को खत्म होगा।

- बहुआ नगर पंचायत का 18 अगस्त को होगा खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें