फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खलील नगर के 150 घरों की आठ घंटे गुल रही बिजली

Mon, 27 May 2024 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुराइनटोला उपकेंद्र के खलील नगर मोहल्ले की जनता रविवार को बिन बत्ती बिलबिला पड़ी। आठ घंटे तक बिजली न आने से इलाकाई जनता के सामने पानी की समस्या खड़ी हो गई। शाम चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बिजली विभाग , मुराइनटोला उपकेंद्र के खलील नगर इलाके में दो दिन से यह कवायद कर रहा है। जिसके कारण शनिवार को यह समस्या रही। रविवार को काम सुबह साढ़े सात बजे से चालू हुआ। केबल बदलने का काम चलने के कारण इस अवधि में आपूर्ति रोक दी गई। जिससे इलाके की जनता की ऐसी गरमी में हालत खराब हो गई। छुट्टी का दिन होने के कारण परेशानी और बढ़ गई। खलील नगर के मिस्साबुल हक ने बताया कि केबल बदलने का काम दो दिन से चल रहा है। नौ तपा शुरू हो जाने से बिजली की कटौती बेहद कष्टदायी बनी रही। जेई गुलाब चंद्र ने बताया कि केबल बदलने के कारण आपूर्ति रोकनी पड़ी। ( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें