फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: बंद मकान का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी

Mon, 13 Feb 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद (फतेहपुर)। कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर में शनिवार रात मूंगफली के थोक व्यवसायी रामश्री के बंद घर के गेट का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित 15 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रामश्री के पति सत्य जागरण की मौत तीन वर्ष पूर्व हो गयी थी। रामश्री निसंतान हैं। वह अपने भाई दयाराम व भाभी प्रियंका को अपने पास रखकर कई वर्षों से मूंगफली की भुनाई कर थोक में बेचती हैं। शनिवार को रामश्री, अपने भाई व भाभी के साथ घर के गेट में ताला बंदकर घर से 60 मीटर दूरी पर हाईवे किनारे अपनी दुकान में थीं। इसी बीच चोर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।



चोरों ने रामश्री व भाभी प्रियंका की दो अलमारियों के ताले व लॉकर तोड़कर सात लाख रुपये नकद व दोनों महिलाओं के सोने के हार, झाला, झुमकी, रेन, माला, अंगूठी, मंगल सूत्र, चांदी के कमर पेटी, हाफपेटी, पायल, तोड़िया समेत आछ लाख कीमत के जेवर चोरी कर लिए। देर रात रामश्री, उसका भाई और भाभी दुकान बंद कर घर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। घर के अंदर के कमरे में जाकर देखा तो दोनों आलमारियों के ताले व लॉकर टूटे थे। कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार का कहना है कि शनिवार की रात ही घटना की सूचना पर मौके का निरीक्षण किया गया। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें