फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: सड़क हादसों में पोस्टमैन समेत दो की मौत, मचा कोहराम

Mon, 13 Feb 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
सड़क हादसों में रविवार को पोस्टमैन समेत दो लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में दो लोग घायल हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेहरा गांव निवासी रामखेलावन (50) प्रधान डाकघर में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत थे। वह शहर के गढ़ीवा मोहल्ले में किराये पर रहते थे। वह छुट्टी की वजह से दोपहर को बाइक से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से घायल को कानपुर रेफर किया गया। रास्ते में पोस्टमैन की मौत हो गई। हादसे में पत्नी राजरानी व बच्चे बेहाल दिखे।

ललौली थाने के गौरी निवासी रामलाल प्रजापति (60) ई रिक्शा चालक थे। वह बहुआ कस्बे से सिधांव ओर जा रहे थे। रिक्शे में बांदा जिले के तिंदवारी निवासी अंकित सिंह और उसके साथी प्रयागराज निवासी सुधीर सिंह ने बहुआ कस्बे में सामने से टक्कर मार दी। रिक्शा पलटने से चालक दब गया। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। डाक्टर ने रामलाल को मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत से उसकी पत्नी राखी बेहाल हो गई। मृतक के दो पुत्र उमेश कुमार,दिनेश कुमार हैं। इधर,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें