फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 42 लाख की चोरी न खुलने में निपटे बकेवर थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने अपराध पर काबू न कर पाने और खुलासा न करने पर दो थानेदारों की कुर्सी छीन ली। उन्हें पुलिस आफिस में बुला लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाल को हटाने के बाद सुल्तानपुर घोष एसओ विजय राय और बकेवर के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह को हटा दिया। एसआई विजय राय को कोतवाली में उपनिरीक्षक तैनात किया है। प्रभारी निरीक्षक को अपराध शाखा भेजा गया है। बकेवर इंस्पेक्टर सराफ कारोबारी की दुकान से साढ़े 42 लाख की चोरी का खुलासा दो माह बाद भी नहीं कर पाए। सीसीटीवी फुटेज में चोर स्पष्ट हो गए थे। इसके बाद भी खुलासा न कर पाना विफलता माना गया। एसपी ने चेतावनी का वक्त पूरा होने पर थानेदारी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर व बिंदकी में कोतवाल रहे सच्चिदानंद त्रिपाठी को सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी बनाया गया है। बकेवर थाने में प्रभारी निरीक्षक एहताशमुद्दीन सिद्दीकी की तैनाती की गई है। करीब छह माह पहले यह खागा कोतवाल रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान वेस्टर्न यूनियन एजेंट से लाखों की गोली मारकर लूट, बकरी व्यापारी को गोली मारकर लूट की घटना प्रमुख थी। ऐसी करीब सात बड़ी लूट, चोरी का खुलासा नहीं हुआ था। फिलहाल बकेवर थाना क्षेत्र में भी सराफ की दुकान में चोरी, सराफ की हत्या कर लूट जैसे मामले लंबित पड़े हैं। मुगलमार्ग हाईवे के इस थाने की कमान निरीक्षक के लिए किसी चुनौती से कम नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें