फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के मरीजों को घर-घर खोजेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। टीबी रोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग रविवार से सघन खोज अभियान शुरू किया जाएगा। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में शनिवार को वार्ता में डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि जिले में 122 टीम गठित की गई हैं। ब्लाकवार 13 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। एक टीम में तीन लोगों को शामिल किया गया है।

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एसपी जौहरी ने कहा कि सक्रिय टीबी रोग खोज अभियान में टीमें घर-घर पहुंचेगी। ये कर्मचारी घर जाकर लोगों से सदस्य तथा उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लेंगे। किसी में अधिक समय से खांसी, बार-बार बुखार, कमजोरी, वजन घटने के लक्षण मिलेंगे तो टीम के लोग जांच के लिए नमूना लेंगे, जिसे संबंधित जांच केंद्र में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में क्षय रोग का लक्षण मिलने पर उपचार शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक टीम में तीन लोग रखे गए हैं। इसमें टीम की निगरानी के लिए सुपरवाइजर रहेगा। जिले में इस तरह का अभियान पहली बार चलाया जाएगा। निश्चित रूप से परिणाम सकारात्मक होंगे। सीएमओ वीएन पांडेय ने कहा कि अभी तक की जांच में खागा, बहुआ में टीबी के मरीज अधिक मिले हैं। यह अभियान 10 मार्च तक चलाया जाएगा।

-स्वास्थ्य विभाग ने 122 टीमें गठित कीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें