फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी नहीं चालू हुई बीएसएनएल सेवा 21-17-01

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। बीएसएनएल की संचार सेवा पांचवें दिन भी बहाल नहीं हो सकी। दूरसंचार विभाग के ढुलमुल रैवये के चलते केबल न जोड़े जाने से ब्राडबैंड सुविधा भी ध्वस्त पड़ी हुई है। ऐसे में उपभोक्ताओं और संचार विभाग दोनों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


जलनिगम नाला निर्माण के चलते बीएसएनएल को लाखों रुपये राजस्व का चूना लगा रहा है। शादीपुर से पटेलनगर के बीच नहर कालोनी साइड पर नाला खोदाई के दौरान केबिल कट गई थी। इससे पटेलनगर, आईटीआई रोड, सिविल लाइन इलाके की ब्राडबैंड सेवा ध्वस्त है। डिवीजनल इंजीनियर यूपी सिंह ने बताया कि ठेकेदार को केबल जोड़ने के निर्देश दिए हैं। जलनिगम को भी नोटिस भेजी गई है। शीघ्र संचार सेवा शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें