फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए बाबा साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। भीमराव अंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस बुधवार को मनाया गया। बाबा साहब के सिद्धातों की नजीर देते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। शिक्षण संस्थान के बच्चों ने भी अंबेडकर के जीवन पर रोशनी डाली।

शहर के आबूनगर में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा सदन में गोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रबंधक आरपी मौर्या की अध्यक्षता में बाबा साहब के हर पहलू पर रोशनी डालने का सिलसिला शुरू हुआ तो फिर चलता ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने बाबा साहब को संविधान रचयिता से पुकारा तो किसी ने दलित चेतना के रूप में। स्कूल के बच्चों ने भी अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बारे में जानकारी दी। इस मौके पर केदार नाथ, अरुण कुमार, सुमन देवी, राजेश्वरी बाजपेई, अर्जुन भी मौजूद रहे।


बाबा साहब को किया याद
भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें