फतेहपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनय पांडेय ने सोमवार को कार्यालय में चिकित्साधिकारियों और शिक्षकों के साथ बैठक की। जानलेवा बीमारी डेंगू की रोकथाम और बच्चों को इसके बारे में जानकारी देने के लिए सभी का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि विद्यालयों में बच्चों को डेंगू के कारण, बचाव और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताएं जिससे बच्चे घर में दूसरों को जानकारी दें।
सीएमओ ने बताया कि डेंगू मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ और ठहरे पानी में पनपता है। डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। उन्होंने हर रविवार मच्छर पर वार अभियान को तेजी से फैलाने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षकों को डेंगू से बचाव के पंपलेट भी वितरित किए गए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. संजय, मच्छरजनित रोग प्रभारी डॉ. इश्तियाक अहमद, डॉ. आफाक, डॉ. वहीद अहमद अंसारी मौजूद रहे।