चौडगरा। कल्यानपुर के पहुर गांव में मंगलवार सुबह झारखंडेश्वर महादेव मंदिर रास्ते के विवाद में पुलिस के सामने दो पक्षों के बीच मारपीट में 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके पर मौजूद दरोगा के साथ भी अभद्रता की गई थी।
गांव में एक पक्ष से अमित सिंह परिहार व इंद्रपाल सिंह रास्ते के विवाद में भिड़े थे। मौके पर नायब तहसीलदार रचना यादव व कई थानों का फोर्स पहुंचा था। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक पक्ष से हाईकोर्ट अधिवक्ता अमित सिंह की तहरीर पर इंद्रपाल सिंह, कमल सिंह, उज्ज्वल सिंह, बिटोला पत्नी जय सिंह, राकेश, धूनी, सूरज सिंह, छोटू सिंह, रोहित, मंगल सिंह, बीना, विनीता पुत्री कमल सिंह, माही पुत्री उज्ज्वल सिंह,रोशन उर्फ पलक पुत्री जय सिंह समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, गाली गलौज, छिनैती के आरोप की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक पक्ष के घायल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर आने पर जांच की जाएगी। (संवाद)