फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो थानों व इंटेलीजेंस टीम पर फायरिंग व पथराव का 14 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के नोनारा कंजरन डेरा में पुलिस टीमों पर पथराव और फायरिंग के मामले में दो नामजद समेत 14 महिला व पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फायरिंग में घायल महिला को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट कर दिया गया है।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा ओवरब्रिज पर 15 जुलाई को बाइक सवार फौजी विमल सिंह की पत्नी मोहिनी से चेन लूट हुई थी। लूट के बाद पुलिस की जांच में जहानाबाद नोनारा कंजरनडेरा गांव का धर्मेंद्र और शिवा सामने आए थे। दोनों की धरपकड़ मेें इंटेलीजेंस विंग प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी, कल्यानपुर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा व जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह समेत 23 पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम शनिवार रात नोनारा डेरा पहुंची थी।
जहां आरोपी धर्मेंद्र ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। इंटेलीजेंस विंग प्रभारी ने एफआईआर में बताया कि धर्मेंद्र की गोली गांव में मायके आई मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ थाना के पीरतीपुर निवासी रवीना पत्नी कल्लू आदिवासी को लगी। महिला घायल हो गई। इसी दौरान गांव के संतुवा समेत 10 से 12 पुरुष, महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया। लाठी-डंडा, बांका, सरिया से हमला किया। आरोपी धर्मेंद्र मौके से भाग निकला। सिपाही पवन चौधरी व प्रमोद कुमार ने उसका पीछा किया। उन पर भी फायरिंग कर भाग निकला।
विज्ञापन

ग्रामीणों के हमले से सिपाही विवेक कुमार व रामसिंह पटेल घायल हो गए। मौके से संतुआ को पकड़ा गया। उसके पास से एक बांका व दो कारतूस के खोखे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा और आरोपी को भगाने में सहयोग का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी संतुआ को जेल भेजा है।

पुलिस पर हमले के बाद से ही रातो-रात कई गांव के लोग भाग निकले। गांव में रविवार को सन्नाटा पसरा दिखा। पुलिस ने गांव के कई लोगों को अन्य में शामिल किया है। उनके नाम पुलिस सामने लाएगी। पुलिस कब किसे पकड़ ले जाए, इससे ग्रामीणों में दहशत है। दहशत में ग्रामीण गांव में छिपकर रह रहे हैं। कई घरों में ताले लगे हैं।

जहानाबाद पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग में घायल रवीना को गोली लगने के मामले को लेकर भीम आर्मी की ओर से एक्स पर टिप्पणी की गई है। भीम आर्मी के सदस्य उपेंद्र कुमार ने टिप्पणी में बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के नोनारा गांव में पुलिस की अंधाधुंध फायरिंग से एक निर्दोष महिला को गोली लग गई, महिला कानपुर अस्पताल में भर्ती है। ऐसे पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें