फतेहपुर। जिला अस्पताल और चंदन पैथोलॉजी के बीच करार खत्म होने के बाद परेशान मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब महंगी जांचों के लिए मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी में अधिक पैसे नहीं देने पड़ेंगे। जिला अस्पताल में अब किडनी, लीवर, थाइराइड के साथ इन्फेक्शन से संबंधित जांचे हो सकेंगी। शासन से इसके लिए फुली बायो केमेस्ट्री एनालाइजर और एमेटालाजी एनालाइजर मशीनें लगाई हैं।
जिला अस्पताल में चंदन लाइब्रेरी के बंद होने के बाद यहां आने वाले मरीजों को महंगी जांच के लिए परेशान होना पड़ता था। जिला अस्पताल में वैसे तो जांच की सुविधा के लिए पैथोलॉजी बनी हुई है लेकिन महंगी जांचों के लिए मरीजों को प्राइवेट सेंटर या फिर इलाहाबाद, कानपुर जाना पड़ता है। मरीजों को सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में अब नई मशीनें आई हैं जिससे किडनी, लीवर, थाइराइड आदि की जांच हो सकेगी। अब मरीज
किडनी फंक्शन टेस्ट (केएफटी), लीवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी), थायराइड, विटामिन, कैल्शियम, आपरेशन से संबंधित इन्फेक्शन की जांचें हो सकेंगी। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. प्रभाकर ने बताया कि पैथोलॉजी में मशीनें इन्स्टाल कर दी गई है। जल्द ही मरीजों को सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।
------------------------