फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या पर हुई गंगा आरती, ओमघाट में बिखरी सतरंगी छटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अमावस्या पर गंगा बचाओ सेवा समिति के तत्वावधान में ओमघाट पर गंगा भक्तों ने गंगा आरती की। झिलमिलाते दीपों के प्रकाश से ओमघाट जगमगा उठा। घाट की सतरंगी छटा देखते ही बन रही थी। वहीं, इस दौरान समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल के नेतृत्व में गंगा भक्तों ने मां गंगे को अविरल एवं निर्मल बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन


गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल की अगुवाई में गंगा भक्तों ने ओमघाट भिटौरा पहुंचकर स्वच्छता मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे सफाई अभियान के मद्देनजर घाट की साफ सफाई की। इसके बाद गंगा आरती का आयोजन किया गया। आचार्य श्रीराम त्रिवेदी व आचार्य अखिलेश तिवारी ने विधि विधान के साथ आरती कराया। झिलमिलाते दीपों की रोशनी से समूचा झिलमिला उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग गंगा आरती में शामिल हुए।

इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद व गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता के अलावा डॉ. भरत कुमार (राजकोट गुजरात), जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरन, हरिपाल सिंह, राम प्रताप सिंह गौतम, अपर्णा सिंह गौतम, ओम प्रकाश गुप्ता, जय प्रकाश सिद्धराज, अरुण जायसवाल, पंकज त्रिपाठी, विनोद कुमार गुप्ता, अमित शरन बॉबी, सत्येंद्र गुप्ता, मंजू मित्तल, ममता गुप्ता, गीता गुप्ता, पद्मा सिंह, माया गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, विजय निगम, डॉ. आरपी दीक्षित, हरिविलास गुप्ता, शिव प्रसाद मामा, सुनीता गुप्ता, राजकुमारी शरन, उपासना, राधिका, गीता विश्वकर्मा, ऐश्वर्य चंदेल, सरिता मौर्या, हरि विलास, सुरेंद्र पाठक व ऋषभ चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें