फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सपा जिला संगठन की शनिवार को शादीपुर पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में गठबंधन प्रत्याशी को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि फतेहपुर संसदीय सीट बसपा के कोटे में गई है। ऐसे में सपा की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की आनबान शान बचाने के लिए गठबंधन प्रत्याशी सुखदेव प्रसाद वर्मा के साथ सभी को लग जाना है। किसी भी हालत में पार्टी जनों पर असहयोग का आरोप नहीं लगना चाहिए। नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि हाजी रजा ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से हटाने के लिए गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष

में अभी से जुटने की आवश्यकता है। किसी भी दिन चुनाव घोषित हो सकता है। बैठक में पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष वलीउल्ला खां, रफी अहमद, केतकी सिंह यादव, जिला महासचिव मोईन खान, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, रीता प्रजापति, शकील गोल्डी, नफीसउद्दीन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने एक सत्र के लिए नियुक्त शिक्षकों को मानदेय का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह को लिखे पत्र में कहा गया है कि पूरा सत्र खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक एक महीने का भी मानदेय नहीं मिला है। तत्काल मानदेय भुगतान की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें