फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पंप के रेट हुए कम, किसानों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कृषि विभाग ने सिंचाई के लिए सोलर पंप को बढ़ावा देने के लिए अनुदान की धनराशि बढ़ा दी है। अब किसान कम दाम पर सोलर पंप लगा सकेंगे। दो, तीन व पांच हार्सपावर के सोलर पंप के दाम घटाए गए हैं। किसानों को 25 फरवरी तक आवेदन बाईपास के किसान भवन में जमा करना होगा। जिले में 48 सोलर पंप लगाने का लक्ष्य बचा है।
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने बताया कि दो हार्स पावर के 10 सोलर पंप लगाए जाएंगे। इसमें किसानों को 37326 रुपये का बैंक ड्राफ्ट जमा करना होगा। अभी तक इसकी कीमत 50 हजार 820 रुपये थी। तीन हार्स पावर के लिए 56 हजार 580 व 55 हजार 367 रुपये का बैंक ड्राफ्ट देना होगा। तीन हार्स पावर के लिए 45 आवेदन जमा कराए जाएंगे। पांच हार्स पावर का सोलर पंप लगवाने के लिए किसानों को एक लाख 46 हजार

154 रुपये का बैंक ड्राफ्ट देना होगा। पहले इसकी कीमत दो लाख पांच हजार 200 रुपये थी। पांच हार्स पावर के तीन किसान अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर किसानों के आवेदन मंजूर किए जाएंगे। 25 फरवरी तक किसान अपना आवदेन जमा कर सकते हैं। साथ में जितने हार्स पावर का सोलर पंप लगवाना है। उसकी धनराशि बैंक ड्राफ्ट में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर पंप के रेट हुए कम, किसानों को राहत
दो, तीन व पांच हार्सपावर पंप के लिए आवेदन किसान भवन में जमा होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें