फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनपुर की बदहाल सड़कों पर खर्च होंगे दो करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (खागा)। नगर पंचायत किशनपुर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए सभासदों की मेहनत रंग लाई। नगर विकास मंत्री से वार्ता के बाद शासन की ओर से दो करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। इस रकम का प्रयोग किशनपुर में सड़कों के निर्माण पर होगा। निर्माण की जिम्मेदारी डूडा को सौंपी गई है। शासन ने सड़कों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन


किशनपुर के सभासद धनंजय सिंह, बांके शुक्ला, रामू, ककून यादव आदि ने कुछ समय पहले नगर विकास मंत्री से मिलकर नगर पंचायत में सड़कों का हाल बताया और कहा कि विकास कार्य ठप चल रहे हैं। सभासदों ने सड़क निर्माण को लेकर धनराशि अवमुक्त किए जाने की मांग रखी थी। इस मांग पर विचार करते हुए नगर विकास मंत्री

की ओर से दो करोड़ रुपये की धनराशि डूडा को सौंपी गई है। शासन ने सड़क निर्माण के प्रस्ताव मांगे हैं, जिस पर कार्य जल्द शुरू हो सकें। गुरुवार को नगर पंचायत के जेई राजेश श्रीवास्तव ने सड़कों का निरीक्षण भाी इसी के चलते किया। इस मौके पर सभासद मौजूद रहे। मरम्मत होने वाली सड़कों में बस स्टाप से किशनपुर से थाना तक,
विज्ञापन


बस स्टाप से रामू के घर तक, बस स्टाप से रज्जन के घर तक, जामा मस्जिद से रिजवान के घर तक, बलराम सिंह के घर से दमहा नाले तक व आशू तिवारी के घर से दिनेश सिंह के घर तक की सड़क शामिल है।
विज्ञापन

फोटो परिचय-20- किशनपुर में निर्माण के लिए सड़क का निरीक्षण करते जेई व सभासद

बदहाल सड़कों पर खर्च होंगे दो करोड़
डूडा की ओर से कराया जाएगा निर्माण, जेई व सभासदों ने निरीक्षण कर तैयार किया ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें