अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। सहकारिता समिति के चुनाव में संचालक पद के तीन पर्चे खारिज हुए हैं। इसमें बिंदकी तहसील के दो और सदर तहसील की एक समिति का है। सरकारी 54 समितियों में संचालक पद निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 20 समितियों में चुनाव होगा।
प्रभारी सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता सीएल प्रजापति ने बताया कि बकेवर समिति में दो संचालकों के पर्चे खारिज हो गए हैं। सदर तहसील की बावन समिति में एक संचालक पद के प्रत्याशी का पर्चा खारिज हुआ है।
उन्होंने बताया कि सदर तहसील की सहकारी समिति सीतापुर, मुरांव, जमरावा, बरारी, मवई, गाजीपुर, ललौली, हरिहरगंज, भिखारीपुर, बकंधा, बहरामपुर समिति में 29 जनवरी को चुनाव होगा। बिंदकी तहसील की साधन सहकारी समिति मलवां, ओखरा, बकेवर, मथुरापुर, हसनापुर और खागा तहसील की सहकारी समिति बुदवन, मोहम्मदपुर गौती, सिठौरा में संचालक पद का चुनाव होगा। सभी मतदान केंद्रों में बैलेट पेपर भेजे जा रहे हैं।