फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक को मिली खागा के अफसर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। खागा तहसील के एक अफसर की खरीदी जमीन के मामले में डीएम कुमार प्रशांत ने जांच बैठा दी है। डीएम ने एडीएम न्यायिक को अफसर के खिलाफ लगे आरोपों की जांच सौंपी है। जांच अधिकारी को सप्ताह भर में रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन

खागा तहसील के उमरा गांव के इनायत उल्ला ने धांधली से जमीन खरीदने की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने डीएम कुमार प्रशांत को जमीन को लेकर दो साल से हाईकोर्ट के स्टे की कापी भी सौंपी। उसी जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज दिखाए। आरोप लगाया कि अफसर के चहेते सरकारी कर्मचारी जमीन का दाखिल खारिज कराने को लेकर सक्रिय हो गए हैं। अगर ऐसा हुआ तो जमीन का स्वामित्व अफसर की मां का हो जाएगा। शिकायतकर्ता ने बैनामा रद्द कर फर्जीवाड़े की कार्रवाई की गुजारिश की थी। इस मामले में डीएम ने शनिवार की शाम को ही एडीएम न्यायिक जगदंबा प्रसाद गुप्ता को जांच सौंप दी थी। डीएम ने बताया कि सप्ताह भर का वक्त दिया गया है। जांच मेें जो भी निकलेगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



अफसर की खरीदी जमीन की एडीएम न्यायिक करेंगे जांच
शिकायत पर डीएम ने दिए जांच के आदेश, सप्ताह भर में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें