फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएफ ठेकेदार के खिलाफ सचिवों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएफ ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन


फतेहपुर। साधन समिति सचिव परिषद से जुड़े सचिवों ने मंगलवार को पीसीएफ ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन्होंने क्रय केंद्रों से गेहूं ढुलाई में छह रुपये प्रति क्विंटल वसूली करने आरोप लगाया है। इनका कहना है कि ठेकेदार की सुस्त ढुलाई से 20 क्रय केंद्रों में 64 हजार गेहूं की बोरी डंप हैं। बारिश में भीगने से गेहूं अंकुरित हो गया है। डीएम व सीएम को ज्ञापन भेज कर परिषद ने जांच कराने की मांग की है।


महामंत्री नेकपाल सिंह ने बताया कि पीसीएफ गोदाम प्रबंधक ने जिस ठेकेदार को जिले में खाद, क्रय केंद्र के गेहूं, धान की ढुलाई के लिए चयनित किया, उसके पास सिर्फ पांच ट्रक हैं। इनसे जिले की 73 समितियों में खाद पहुंचाने और 20 क्रय केंद्रों से गेहूं की ढुलाई करने का काम लिया जाता है।
विज्ञापन


15 जून को जिले में गेहूं की खरीद बंद होने के बाद भी 32 हजार क्विंटल गेहूं गोदाम नहीं पहुंच सका। कई केंद्र प्रभारियों ने खुद ट्रक से गेहूं ढुलाई कराकर गोदाम पहुंचा दिया है। ऐसे केंद्र प्रभारियों को भाड़ा भी नहीं मिला। ठेकेदार के खाते में ढुलाई का रुपया न भेजा जाए। गेहूं की ढुलाई न होने की वजह से किसानों का भुगतान रुका हुआ है। किसान समितियों में आकर सचिवों से विवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि पीसीएफ के ठेकेदार को न बदला गया तो खाद ढुलाई का काम भी नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


धान की फसल में खाद छिड़कने के लिए किसानों समय से खाद नहीं मिल पाएगी। इस मौके पर सचिव कृष्णपाल सिंह, श्यामसुंदर श्रीवास्तव, रामप्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

- सचिवों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर जांच कराने की मांग की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें