फतेहपुर। विभिन्न शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की। तीन थानों के एसएसआई समेत 13 उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर किया गया है। इनमें चार चौकी प्रभारी भी शामिल हैं।
एसपी ने हुसैनगंज थाने के एसएसआई बुद्धिमान सिंह, किशनपुर थाने के एसएसआई इंद्रपाल सिंह, गाजीपुर थाने के एसएसआई हरिनाथ सिंह को लाइन हाजिर किया है। कल्यानपुर थाने से एसआई अरविंद कुमार मौर्या, लखनऊ बाईपास चौकी प्रभारी राजेश कुमार पाठक, सदर अस्पताल चौकी प्रभारी विजय बहादुर, रेड्डया चौकी प्रभारी ईश्वरचंद्र, चौकी प्रभारी सरकंडी असोथर धीरज जायसवाल, हुसैनगंज थाने के दरोगा उग्रेश दत्त त्रिपाठी, खागा कोतवाली से नारद भारती, खखरेरू थाने से दिग्विजय सिंह, सुल्तानपुर घोष थाने से संजीव कटारिया, जहानाबाद थाने से विकास कनौजिया को लाइन हाजिर किया गया है।