फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक सेना का काम, कांग्रेस शासन में भी हुआ- बाजीराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश प्रभारी बाजीराव खाड़े ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में ब्लाक व बूथ स्तर के गठन की समीक्षा की। लोकसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी उतारने के लिए पदाधिकारियों की नब्ज टटोली। इसके लिए पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक भी हुई।
विज्ञापन

बुलेट चौराहा के पास कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश प्रभारी बाजीराव ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक सेना का काम है। कांग्रेस सरकार में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई हैं। सेना ने बांग्लादेश को पाक से अलग करने का काम किया था। भाजपा सरकार सेना के शौर्य का श्रेय खुद लूटना चाह रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार स लोग पीड़ित हैं। राफेल में घोटाला किया गया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी व पदाधिकाप्तिरयों के साथ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की समीक्षा की। इसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी। इसक बाद प्रत्याशी की घोषणा होगी। जिताऊ प्रत्याशी को ही पार्टी से टिकट मिलेगा। दिलीप बाजपेई को लोकसभा कोआर्डिनेटर बनाया गया है। यह चुनाव तक जिले में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ रहेंगे। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर ब्लाक व बूथ कमेटी के गठन की समीक्षा की जा रही है। चुनाव से पहले बूथ स्तर पर कमेटी गठन कर लिया जाएगा। पार्टी की नीतियों को गांव-गांव जाकर लोगों को बताएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, विभाकर शास्त्री, पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह, अनिल, शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा, अभिमन्यु सिंह, महेश द्विवेदी, राजेंद्र लोधी, अमित मिश्रा नीटू, राजेंद्र शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, अरुण जायसवाल, कलीम उल्ला, साहब अली, आनंद सिंह गौतम, पंडित रामनरेश महराज, कैलाश द्विवेदी, संतोष यादव, संतोष कुमारी शुक्ला, बीरेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें