फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के जन्मदिन पर काटा 62 किलो का केक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त का असर बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 62 वें जन्मदिवस पर भी देखने को मिला। सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सभी छह विधानसभाओं से बुलाए गए बसपाई अपेक्षित भीड़ नहीं जुटा सके। पिछले जन्मदिन पर विधानसभावार काफी भीड़ जुटी थी। बसपाइयों ने पार्टी मुखिया के लंबे जीवन और बेहतर राजनैतिक कॅरियर की कामना की। नगर कमेटी ने सदर अस्पताल में पहुंचकर मरीजों को फल बांटे।

सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में बसपा नेता और कार्यकर्ता जन्मदिन की खुशियों में शरीक होने के लिए जुटे। जोन इंचार्ज जगन्नाथ पाल ने 62 किलो का केक काटा। उन्होंने बसपाइयों का आह्वान किया कि जिस जोश के साथ वह बहनजी की लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं वैसे ही जोश के साथ पार्टी को मजबूती देने के लिए आगे आएं। संगठन को गांव-गांव, गली-गली पहुंचाना है।
विज्ञापन


इस मौके पर मंडल जोन इंचार्ज विनोद पासी, जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम, पूर्व विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा, आदित्य पांडेय, मुरलीधर गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, नगर कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, बम लहरी, राजेश अंबेडकर, वकील अहमद, कासिम अली, असलम शेर खान, विनोद गौतम, सुरेश राही, सुनील लोधी, राम बाबू भी मौजूद रहे।

इससे पहले नगर कमेटी ने जन्मदिन को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हुए मरीजों के बीच कुछ वक्त बिताया। उन्हें फल वितरित करते हुए बीमारी और इलाज के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दौरान धीरज बाल्मीकि, केशबाबू लोधी, नीरज पासवान, जैद अहमद, रईस राइन, संजय भारती, राम बाबू मौर्या, छोटेलाल पासी, संजय भारती, प्रकाश, शारदा बाल्मीकि, गाजी अब्दुर्रहमान गनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें