फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस फरवरी को होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने जीआईसी में केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर परीक्षा के लिए जरूरी तैयारियों की समीक्षा की। 23 केंद्रों में 10 फरवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा में 11 हजार 368 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अंतिम समीक्षा बैठक तीन फरवरी को जीआईसी में होगी।

डीआईओएस ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के 23 केंद्रों में से 18 में दोनों पालियों में बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र होने हैं। पांच ऐसे केंद्र हैं, जो बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं हैं। इन केंद्रों के प्रधानाचार्य तीन फरवरी की बैठक में उन्हें कितने कक्षनिरीक्षकों की जरूरत होगी, इसकी रिपोर्ट जमा कर देंगे, जिससे नजदीकी स्कूलों से कक्षनिरीक्षकों की व्यवस्था की जा सके। बोर्ड परीक्षा की पहली पाली का समय सुबह 7.30 बजे से 10.45 का तय है। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन


ऐसे में नवोदय प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से एक बजे के मध्य कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षा केंद्रों के कक्षनिरीक्षकों को दोपहर का भोजनावकाश नहीं मिलेगा। वह तीनों पालियों में लगातार परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन


डीआईओएस ने कहा कि इस दौरान केंद्रों में किसी तरह की कोई समस्या है, तो उसका प्रधानाचार्य निराकरण करा लें। तीन फरवरी की समीक्षा बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापक और सभी खंड शिक्षा अधिकारी भी शामिल होंगे। नवोदय प्रधानाचार्य एसके पांडेय ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में उनके स्कूल का एक शिक्षक पर्यवेक्षक के रूप में परीक्षा के दौरान मौजूद रहेगा। बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षा प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें