फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 17 वाहनों का चालान कर वसूले 12 हजार रुपये

विज्ञापन
फोटो-01-कार सवार को बेल्ट लगाने की हिदायत देते यातायात प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के पटेल नगर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बुधवार को यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सड़क और फुटपाथ पर खड़े 17 वाहनों का चालान किया। अभियान में कुल 12 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन

आईटीआई रोड और पटेल नगर चौराहे पर दोपहर करीब एक बजे जाम की स्थिति बन गई थी। मौके पर पहुंचे यातायात प्रभारी लालजी ने पटेल नगर चौराहे पर खड़े पांच, आईटीआई रोड पर सात और एक प्रतिष्ठान के बाहर खड़े पांच वाहनों के चालान काटे। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को भी रोककर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें