फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लिफ्ट देकर किसान की जेब से 12 हजार किए पार

Thu, 15 Jun 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहानाबाद। बाजार से बकरियां बेचकर घर लौट रहे किसान को शातिरों ने बाइक में बैठाकर जेब से 12 हजार 600 रुपये पार कर दिए। किसान की तहरीर पुलिस जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के कीरतसिंह का पुरवा मजरे कापिल निवासी रामआसरे पाल घर से बकरियों को बेचने बुधवार को जहानाबाद बाजार आया था। दो बकरियां 12 हजार 600 रुपये में बेचकर लालूगंज साढ़ मोड़ पर कुछ सामान लेने लगा। बाइक सवार दो शातिर किसान के पास पहुंचे। दोनों चेहरे को अंगौछे से छिपाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान-पहचान होने का झांसा देकर बाइक से गांव छोड़ने की बात कही। झांसे में आकर किसान बाइक में बैठ गया। रास्ते में आशंका होने पर मेला रोड के पास किसान ने बाइक रोकवाई। तभी बाइक सवार भाग निकले। बाइक से उतरने के बाद रामआसरे ने जेब कटी देखी तो उसके होश उड़ गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी खंगाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें