फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच केंद्रों में पहले दिन 11,667 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से जिले के पांच केंद्रों में शुरू हो गया। पहले दिन कुल 11,667 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इनमें हाईस्कूल की 6,858 और इंटरमीडिएट की 4,809 पुस्तिकाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 1,748 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 3,061 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। मुस्लिम इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 85, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज में 5,243 और एएस इंटर कॉलेज में 1,530 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में 1,856 शिक्षकों को ड्यूटी दी गई है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि यह कार्य सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 2,25,185 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें