खागा। लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां प्रशासन से शुरू कर दी हैं। अतिसंवेदनशील व संवेदनशील मतदेय स्थलों को चिह्नित करने का काम नए सिरे से शुरू कर दिया गया। पिछले चुनावों के दौरान हुए झगड़ों को पुलिस रिकार्ड में खंगाला जा रहा है। विवाद करने वालों को सूचीबद्ध करने का भी काम साथ-साथ हो रहा है।
एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने बताया कि सभी राजस्व कर्मचारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के बूथ पर भ्रमण कर खुद चिन्हांकन करने को कहा गया है। ऐसे हालात वाले मतदान केंद्रों में कार्रवाई करने को
भी कहा गया है। सीओ अंशुमान मिश्रा ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को कहा गया है कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों के अपराधी प्रवृत्ति और चुनाव मे झगड़ा फसाद करने वालों को सूचीबद्ध करें। अवैध असलहा की फैक्ट्रियों और अवैध शराब भट्ठियों के खिलाफ अभियान चलाएं।