फतेहपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से कर्मचारी में समायोजित करने और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांगे पूरी कराने को कहा गया। गुरुवार को उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष बसंती सोनकर के नेतृत्व में
कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कार्यकर्ताओं ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, मानदेय वृद्धि, कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति किए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पांच लाख का बीमा और स्वास्थ्य सेवा
नि:शुल्क किए जाने की मांग की। महामंत्री अर्चना वर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से जो मोबाइल मिले हैं ज्यादातर वह फट जा रहे हैं जिससे कार्य बाधित हो रहा है। इस मौके पर संगीता सिंह, सुमन सैनी, उर्मिला, आशा सिंह, नीलम पांडेय आदि रहीं। वहीं आंगनबाड़ी बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मांगे पूरी किए जाने की मांग की।
फोटो- 8- मांगों को लेकर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगा कर्मचारी का दर्जा
- मानदेय वृद्धि की मांग की, नारेबाजी कर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो