फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा की हत्या में भतीजों संग हमीरपुर का रिश्तेदार भी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के गजईपुर गांव में रामखेलावन निषाद (50) के हत्याकांड में एक आरोपी हमीरपुर जिले का सामने आया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में धारदार हथियार से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


बता दे गजईपुर गांव निवासी रामखेलावन निषाद की उसके सगे भतीजे रामबली, शिवबली, रामनारायण समेत चार लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से हत्या कर दी थी। घटना की एफआईआर पत्नी जयरानी की ओर से दर्ज कराई गई। एफआईआर में चौथा नाम रमाकांत का सामने आया है। रमाकांत हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाने के धौरा गांव निवासी है। रिश्ते में रामबली का दामाद है। रक्षाबंधन के त्योहार पर पहुंचा था। हमले के दौरान आरोपियों

के साथ शामिल रहा। उसका घटनास्थल से पुलिस ने चश्मा, मोबाइल, आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद की है। पुुलिस ने रात को कई स्थानों पर छापेमारी की। खेत में छिपे शिवबली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे हिरासत में रखा है। दूसरे आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छह चोट सामने आई है। सिर में धारदार हथियार की चोट से मौत हुई है। बाकी लाठी डंडे की चोट रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


पत्नी जगरानी और बेटियों गौरा, छेद्दी, सर्वेश कुमारी, शारदा का रो-रो कर हाल बेहाल दिखा। जगरानी चीखती रही कि परिवार ने ही उसका सुहाग छीन लिया। एक बेटा अनिल कुछ दिनों पहले सूरत से लौटा था। उसने बताया कि भाई छत्रपाल और सुनील को खबर दे दी गई है। उनके घर आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


हत्याकांड की शुरुआत गालीगलौज से चालू हुई थी। विवाद के पीछे पुरानी मारपीट की खुन्नस हत्या का कारण बन गई। आरोपी रामखेलावन और शिवबली के बीच अप्रैल माह में विवाद हुआ था। रामखेलावन इलाके में लट्ठबाज के तौर पर चर्चित था। उसकी एक लाठी से शिवबली का पैर फैक्चर हो गया था। तब से शिवबली ठीक से चल नहीं पाता है। विवाद के दौरान शिवबली कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा था। उसने ही कुल्हाड़ी से रामखेलावन के सिर में हमला किया। बाकी आरोपियों ने लाठी डंडे से पिटाई की।
विज्ञापन


भतीजों ने रिश्तेदार संग मिलकर की थी हत्या
- रिश्तेदार का छूटा चश्मा व मोबाइल मौके से बरामद
- एक आरोपी को दबोचा, पोस्टमार्टम में छह चोट निकली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें