फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटों की सफाई कर मां गंगा को बचाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। मां गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए गंगा बचाओ संघर्ष समिति ने नई पहल सोची है। उन्होंने तटों की सफाई करने, निगरानी समिति बनाने, क्षेत्रीय गंगा प्रहरियों को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया।

संघर्ष समिति की यह बैठक रविवार को कैंप कार्यालय में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि मोक्षदायिनी गंगा की सुरक्षा हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। जनपद में जितने भी प्रमुख गंगाघाट हैं। उन सभी स्थानों पर समिति के पदाधिकारी जाकर क्षेत्रीय नागरिकों को गंगा स्वच्छता तथा उसका महत्व बताएंगे। सफाई कराई जाएगी। इसके बाद एक निगरानी समिति गठित कर उनको दायित्व सौंपेंगे।
विज्ञापन


महामंत्री विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि गंगा आरती का महत्व अनादि काल से पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है। अमावस्या व पूर्णिमा को सभी सामाजिक संगठनों का सहयोग लेते हुए आरती दिवस के रूप में मनाया जाएगा। ओमघाट पर प्रत्येक आरती दिवस की जिम्मेदारी किसी एक संगठन को सौंपी जाएगी। समिति के संरक्षक स्वामी विज्ञानानंद के सानिध्य में आरती करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी आशीष अग्रहरि, गिरजा शंकर सोनी, दिलीप मोदनवाल, कुलदीप भदौरिया, विद्या भूषण तिवारी, जागृति तिवारी, अरुण जायसवाल, अमित शरन बाबी, दिलीप मोदनवाल, गुड्डू मोदनवाल, अमित गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र पाठक भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें