फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 72 दिखाएंगे हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को तहसील स्तरीय छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए 72 प्रतिभागी चयनित किए गए। यह प्रतिभागी गुरुवार को राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। इससे पहले माध्यमिक और डिग्री कालेजों में मतदाता जागरूकता से संबंधित निबंध, स्लोगन, वाद विवाद, चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। बुधवार को खागा तहसील क्षेत्र की शुकदेव इंटर कालेज खागा, फतेहपुर तहसील स्तरीय राजकीय इंटर कालेज फतेहपुर तथा बिंदकी तहसील क्षेत्र की प्रतियोगिताएं दयानंद इंटर कालेज बिंदकी में कराई गईं। तीनों तहसीलों से 12-12 माध्यमिक स्तर और इतने ही डिग्री कालेजों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया। इस तरह से जिला स्तरीय कुल 72 विजेता प्रतिभागी चयनित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विजेता प्रतिभागी राजकीय इंटर कालेज में सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में जिला स्तरीय 24 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इनमें 12 माध्यमिक तथा इतने ही डिग्री कालेजों के विजेता हैं। इन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीएम पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें