फतेहपुर। सड़क हादसों में बुधवार को पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इजूरा बुजुर्ग गांव निवासी मोहम्मद उस्मान रिश्तेदार मदीना बानो, सकीना बानो को लेकर शहर जा रहे थे। गांव के मोड़ पर बाइक का स्टैंड रोड से टकरा गया।
इससे तीनों अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए। सीएचसी से डाक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। इधर, कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी निवासी रामनारायण सड़क पार करते वक्त बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गए। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी भैरव बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए।
सड़क हादसों में पांच लोग घायल