फतेहपुर (ब्यूरो)। शहर के कलक्टरगंज में आम रास्ते पर अवैध कब्जे के विरोध में लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें दबंगों से रास्ते को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। मोहल्ले के सुरेंद्र प्रताप सिंह, करुणा शंकर ने बताया कि बांदा सागर रोड से गढ़ीवा मार्ग पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
इससे आवागमन में दिक्कत होती है। ज्ञापन देने वालों में अजय अवस्थी, संजय अवस्थी, केशव, विजय शंकर, सुरेश शुक्ला, लालू शुक्ला, अभिषेक अवस्थी, सलमान शामिल रहे।