फतेहपुर। ईंट भट्ठा संचालन में एनजीटी के रोक लगाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम सुनवाई तक बहाल रखा है। प्रकरण हसवा के पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रसेन यादव के भट्ठे का है। करीब छह माह पहले प्रदूषण बोर्ड की टीम ने भट्ठे का संचालन बंद कराया था। प्रकरण का एक आदेश व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल हुआ है। आदेश सात मई 2019 का है। इसके बाद पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी के ईंट भट्ठे से जुड़ा एनजीटी का आदेश वायरल हुआ। यह आदेश पांच दिसंबर 2018 का है। जिसमें भट्ठा संचालन में रोक लगाई गई है। उनकी फर्म काफी दिनों से बंद हैं। खनन अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि इंटरनेट में आदेश की जांच करेंगे।
पूर्व ब्लाक प्रमुख के भट्ठे पर लगी रोक