फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार राज्यमंत्री के खाते में साढ़े तीन करोड़ रुपये डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी के विधायक निधि खाते में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये डंप हैं। बाकी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में रकम को खर्च कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सीडीओ कार्यालय से जारी एक पत्र में राज्यमंत्री को सुझाव दिया गया है। उन्हें उनकी निधि की याद दिलाते हुए विकास कार्यों में खर्च करने की गुजारिश की गई है।
विज्ञापन


सीडीओ चांदनी सिंह के हस्ताक्षर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विधायक निधि में पिछले वित्तीय वर्ष के डेढ़ करोड़ और वर्तमान वित्तीय वर्ष के दो करोड़ मिलाकर कुल साढ़े तीन करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि डंप हैं। राशि का हवाला देते हुए धनराशि को जनहित में खर्च करने के लिए विकास कार्य का प्रस्ताव देने को कहा गया है। हालांकि विधायक निधि खर्च के मामले में अन्य विधायकों ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए खूब खर्च किया है।

विधायकों के निधि में बची धनराशि
हुसैनगंज से विधायक और कृषि मंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह की निधि में लगभग 48 लाख की धनराशि शेष है। जिसके सापेक्ष उन्होंने छह कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। इसी क्रम में अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता की निधि में लगभग 90 लाख रुपये शेष हैं।
विज्ञापन


जिसके सापेक्ष उन्होंने 11 प्रस्ताव डीआरडीए को भेजे हुए हैं। खागा विधायक कृष्णा पासवान की निधि में लगभग एक करोड़ छह लाख रुपये की धनराशि शेष है। जिसके सापेक्ष उन्होंने 12 कार्यों के प्रस्ताव दे दिए है। बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल की निधि में लगभग एक करोड़ दस लाख रुपये की धनराशि डंप है। जिसके सापेक्ष उनके 12 कामों के प्रस्ताव डीआरडीए में लंबित हैं। सदर विधायक विक्रम सिंह की निधि में भी लगभग एक करोड़ रुपये डंप है। जिसके सापेक्ष उन्होंने 15 कार्य के प्रस्ताव दे दिए हैं।

विधायक निधि के अच्छे दिन आ गए हैं। पिछले कई दशकों से विधायको को सालाना मिलती रही डेढ़ करोड़ की निधि में बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष से निधि की राशि बढ़ाकर दो करोड़ रुपये कर दी है।
विज्ञापन

कारागार राज्यमंत्री के खाते में साढ़े तीन करोड़ रुपये डंप
- सीडीओ कार्यालय से भेजा गया पत्र, प्रस्ताव देने की गुजारिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें