फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट व नेशनल हाईवे पर 32 जगह खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में सड़क हादसों के आंकड़े भयावह हैं। एक सर्वे कर स्टेट व नेशनल हाईवे पर ऐसे 32 स्थान चुने गए जहां ज्यादा घटनाएं होती हैं। इसके लिए डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने तीन विभागों की एक कमेटी तैयार कर सर्वे का दायित्व सौंपा था। इन स्थानों पर विशेेष एहतियात बरतने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन


इस कमेटी में पुलिस अधीक्षक राहुल राज , अधिशासी अभियंता लोक निर्माण रूपेश सोनकर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन गोविंद नरायन मिश्र और समाजसेवी अशोक तपस्वी शामिल रहे। इस कमेटी ने एक पखवारे से अधिक समय में बारह थाना क्षेत्रों में 32 स्थान चुना है। सर्वाधिक सड़क हादसों की वजह से इन्हें ब्लैक स्पॉट का नाम दिया गया है। कमेटी ने इन ब्लैक स्पॉट की सूची जिलाधिकारी को सौंप दी है। कमेटी ने दुर्घटना की बहुलता वाले स्थानों पर संकेतांक लगाने का सुझाव दिया है।

कमेटी ने चौडगरा, उसरैना, बिलंदा, आंबापुर, हथगाम, भिटौरा बाईपास, गोधरौली, मलवां, नउवाबाग, मौहार, बडौन, खागा पश्चिमी बाईपास, सौरा, बिंदकी कस्बा, खजुहा, पहुर, बकेवर, कलाना, शाहजहांपुर, बहुवा, तेंदुली मोड़, दरवेशाबाद, बुड़ानी मोड़, भवानीपुर, अमौली तिराहा, अंबेडकर नगर-जहानाबाद, तेजा नगर, हरदों, त्रिलोचनपुर, शाह, जयराम नगर और लोधीगंज को दुर्घटना के मामले में बतौर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया है।
विज्ञापन


पुलिस आंकड़े के मुुताबिक सिर्फ सड़क हादसों में साल 2018 में सवा चार सौ लोगों की जान गई है। करीब सात सौ लोग घायल हुए हैं। निजी एंबुलेंस से 2018 में दुर्घटना में घायल करीब 210 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, । 75 की मौत हुई। 90 प्रतिशित हादसों में लोग नशे में होते हैं। बाइक में हेलमेट न लगाने से काफी लोगों की जान गई है। मरने वालों में इनकी संख्या करीब तीस फीसदी है।
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक हादसे वाले स्थान चिह्नित

स्टेट व नेेशनल हाईवे पर 32 स्थानों पर होते सबसे ज्यादा हादसे
पुलिस, परिवहन व लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें