फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिला तीन बिजली उपकेंद्रों का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। गणतंत्र दिवस के पहले बिजली विभाग ने जनता को तीन विद्युत उपकेंद्रों का तोहफा दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने तीनों उपकेंद्रों का उद्घाटन किया।

दतौली, चुरियानी और महिचा मंदिर के पास बने तीन उपकेंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को साध्वी निरंजन ज्योति ने अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता व बिजली अफसरों के साथ दतौली व चुरियानी उपकेंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। गाजीपुर प्रतिनिधि के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री ने उद्घाटन के बाद ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गाजीपुर से विजयीपुर मार्ग बनने के लिए एक करोड़ 18 लाख का बजट मांगा था जो शासन ने स्वीकृत कर दिया है। विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर विकास की गंगा बहा रही है। क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इस मौके पर ओम मिश्रा, रजोल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार साध्वी ने दतौली उपकेंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधान राजा सिंह, सुशील सिंह, मनोज कुमार, दिनेश सिंह, नीरज निषाद, सुधरी मिश्रा, गौरव आदि रहे। इसके बाद साध्वी ने थरियांव के महिचा मंदिर के पास बने उपकेंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक कृष्णा पासवान, जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, अधीक्षण अभियंता आरआर सिंह, अधिशासी अभियंता प्रथम एसडी सिंह, अधिशासी अभियंता द्वितीय सरोज कुमार, एसडीओ नितिन जायसवाल, अविनाश अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें