अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बाग की रखवाली कर रहे दो युवकों ने बुधवार रात एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बताने पर जान से मारने की धमकी देकर कई घंटे बाद छोड़ा। युवती ने घर पहुंचकर आपबीती बताई तो गुरुवार को मामला थाने पहुंचा। सीओ खागा ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने देर शाम सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
धाता थाना क्षेत्र की करीब 20 वर्षीय युवती खखरेरू थाना क्षेत्र में अपने बहनोई के घर रहती है। उसने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे शौच के लिए जा रही थी कि बाग के पास लल्लू खान और नूरी खान ने उसे दबोच लिया। मुंह दबाकर नूरी खान की झोपड़ी में ले गए और हाथ पैर बांधकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
इधर देर रात तक घर न पहुंचने पर बहन अपनी सास के साथ उसे खोजने निकली। इस दौरान लल्लू और नूरी से भी युवती के बारे में पूछा तो उन लोगों ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। दोनों ने रात करीब साढ़े 12 बजे उसे छोड़ा। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
युवती ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई तो सुबह परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
फतेहपुर में दो ने युवती को बंधक बना किया दुष्कर्म
क्रासर-
बहनोई के घर रहती है युवती, कई घंटे बाद छोड़ा
बाग की रखवाली करने वाले आरोपियों की तलाश