फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर का पानी बंद, सिंचाई का काम अधर में लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। निचली गंगा नहर में पानी बंद होने से फसलों की सिंचाई का काम अधर में लटक गया है। चार दिन में नहर का पानी बिंदकी तहसील की सीमा को नहीं पार कर सका है। इससे गेहूं की फसल सींचने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान नहर व शाखाओं का पानी आने का इंतजार कर रहे हैं।

सिल्ट सफाई होने के बाद दो महीना में चली निचली गंगा नहर चार दिन में बंद हो गई। 22 दिसंबर को कानपुर-फतेहपुर बार्डर पर निचली गंगा नहर का पानी आया था। मंगलवार को बार्डर की नहर में 165 क्यूसेक पानी रहा। नहर का पानी बंद होने से गेहूं का पलेवा करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। सिल्ट सफाई का समय पूरा होने के बाद किसान पानी आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


अब एक जनवरी से नहर में पानी आएगा, जो रामगंगा नहर में चलेगा। 15 दिन का रोस्टर खत्म होने के बाद निचली गंगा नहर में पानी आएगा। गाजीपुर क्षेत्र के किसान रामस्वरूप ने बताया कि गेहूं की फसल सिंचाई न होने से खराब होने लगी है। नहर चलने से उम्मीद बंधी हुई थी कि दो-चार दिन में गेहूं की सिंचाई हो जाएगी।
विज्ञापन


किसान फूलचंद्र ने बताया कि अभी एक सप्ताह नहर बंद रहेगी, फिर 15 दिन रामगंगा नहर में पानी चलेगा। 22 दिन बाद नहर में पाएगा। तब तक गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। अधिशासी अभियंता वैभव सिंह ने बताया कि रबी फसल के रोस्टर में पहले एक सप्ताह पानी रहा है। अगले रोस्टर में 15-15 दिन नहर में पानी चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें