फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेयजल संकट से जूझ रही 10 हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गर्मी बढ़ते ही शहर के ऊंचाई वाले मोहल्लों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। चंदियाना वार्ड में इन दिनों पानी की कमी से करीब 10 हजार की आबादी परेशान है। पानी के लिए लोग हैंडपंपों को खोजते घूम रहे हैं।
विज्ञापन

चंदियाना वार्ड के लिए कोतवाली परिसर में लगे नलकूप से सुबह पांच बजे से सुबह नौ बजे तक जलापूर्ति दी जा रही है। इससे केवल चंदियाना मोहल्ले के सड़क से सटे करीब तीन से 400 घरों को पानी मिल पा रहा है। करीब 3000 घरों में आपूर्ति नहीं पहुंच रही है। मोहल्ले से नलकूप की अधिक दूरी व एक ही नलकूप से कई मोहल्लों में पानी सप्लाई होने से चंदियाना में पानी का संकट पैदा हो गया है। गर्मी में पानी की किल्लत से लोग दर-दर भटक रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका से कई बार नलकूप लगवाने की मांग की गई, लेकिन अभी तक नया नलकूप नहीं लग पाया है। इससे पानी की समस्या से गर्मी में जूझना पड़ रहा है। सभासद संजय श्रीवास्तव ने बताया कि नगर पालिका से चंदियाना वार्ड के लिए नलकूप स्वीकृत हो गया है, लेकिन ठेकेदार का चुनाव गलत होने के कारण बात नहीं पा रही है। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि चंदीयाना वार्ड में नलकूप स्वीकृत हैं। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

....................

फोटो-09-राजेश कुमार
वार्डवासी राजेश कुमार ने बताया कि पूरा मोहल्ला ऊंचाई में बसा है। मोहल्ले में नलकूप होना जरूरी है। करीब एक किमी दूरी से जलापूर्ति हो रही है। इसलिए हर बार गर्मी में पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार पानी के लिए नगर पालिका में आवाज उठाई, इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
.......................
फोटो-10-संतोष कुमार
मोहल्ले के रहने वाले संतोष कुमार ने बताया कि नलकूप से पानी छूटने के बाद 15 से 20 मिनट बाद घरों में पानी पहुंचता है। पानी का फोर्स बेहद कम रहता है। इससे पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता। मजबूरी में हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं ऊंचाई वाले घरों में पानी ही नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें